लायन क्लब ऑफ पटना हारमोनी की प्रेसीडेंट डॉ बिंदा सिंह के द्वारा मेंटल हेल्थ इन फिजियोथैरेपी पर एक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 दिन रविवार को पटना में ईस्ट बोरिंग कनाल रोड स्थित डॉ. बिंदा सिंह जी द्वारा संचालित एडवांस साइकोकोथेरेपी एंड काउंसलिंग सेंटर द्वारा मेंटल हेल्थ इन फिजियोथेरेपी पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में जगदेव पथ, बेली रोड स्थित फिजियो आर्ट वेलनेस सेंटर की ओर से डॉ. निधि कुमारी , डॉ बबीता कुमारी, डॉ ऋतिक मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ़ पटना हार्मनी की प्रेसिडेंट लायन डॉक्टर बिंदा जी ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है , अगर कोई व्यक्ति मानसिक रूप से असहाय हो तो उसका बुरा असर उनके दाम्पत्य जीवन, करियर, प्रोफेशनल लाइफ पर हो सकती है , मूड स्विंग, पैनिक अटैक, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, डर व मन में कोई उलझन हो तो तुरंत अपने क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट से परामर्श करे। वहीं दूसरी तरफ डॉ निधि जी ने कहा कि *फिजियोथेरेपी* एक हेल्थकेयर प्रोफेशन है जिसमें दवा या सर्जरी के बजाय एक्सरसाइज़, मैनुअल थेरेपी, और मशीनों से इलाज किया जाता है। इसका मकसद दर्द कम करना, मूवमेंट सुधारना और चोट के बाद रिकवरी में मदद करना है।
कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटने का दर्द, साइटिका, फ्रोजन शोल्डर
- *चोट के बाद*: फ्रैक्चर, लिगामेंट टियर, स्पोर्ट्स इंजरी, सर्जरी के बाद रिहैब में फिजियोथेरेपी कारगर है।
स्पोर्ट्स इंजरी के क्षेत्र में होने वाली परेशानी हेतु डॉ ऋतिक मिश्रा ने कुछ महत्वपूर्ण संदेश साझा किए जैसे कि स्ट्रेंथनिंग, स्ट्रेचिंग, बैलेंस ट्रेनिंग, जॉइंट मोबिलाइजेशन, सॉफ्ट टिश्यू रिलीज, मायोफेशियल रिलीज इत्यादि। *पोश्चर करेक्शन*: गलत बैठने-चलने की आदत सुधारना, संतुलित आहार लेना, पानी की कमी से बचना इत्यादि के लिए डॉक्टर बबीता जी ने लोगों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में लायन डॉक्टर पूनम चौधरी ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता फैलती है,लायन लिली किशोर,लायन नमीलता,उपस्थित थी और साथ ही अतिथि के रूप में शामिल हुई पुष्पलता मोहन, आशा विभाकर,पिंकी यादव,और मधु श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
0 Response to "लायन क्लब ऑफ पटना हारमोनी की प्रेसीडेंट डॉ बिंदा सिंह के द्वारा मेंटल हेल्थ इन फिजियोथैरेपी पर एक कार्यक्रम का किया गया आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें