-->

  खगौल में क्रिसमस की रही धूम: सुबह से ही चर्च में पहुंचे लोग, प्रभु यीशु के सामूहिक प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा ।

खगौल में क्रिसमस की रही धूम: सुबह से ही चर्च में पहुंचे लोग, प्रभु यीशु के सामूहिक प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा ।


 खगौल में क्रिसमस की रही धूम: सुबह से ही चर्च में पहुंचे लोग, प्रभु यीशु के सामूहिक प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा ।


खगौल। नगर के लाल चौक स्थित ,बैपटिस्ट यूनियन चर्च में बृहस्पतिवार को क्रिसमस की धूम रही। बड़ी संख्या में लोग लाल चौक स्थित चर्च में पहुंचे और सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस मौके पर लाल चौक खगौल के बैपटिस्ट यूनियन चर्च में पहुंचे लोगों में काफी उत्साह देखा गया। चर्च को आकर्षक रौशनी से सजाया गया था।

इस मौके पर धार्मिक गीत गाए ग‌ए। लाल चौक के चर्च में फादर पास्टर रीतेश के नेतृत्व में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस वर्ष प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।वहीं मेडिकल कालोनी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में भी प्रार्थना का आयोजन हुआ। 

लाल चौक स्थित बैपटिस्ट यूनियन चर्च के आयोजन कर्ता पॉली गांगुली ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्रिसमस के मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में लोग चर्च पहुंचे। चर्च परिसर में मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। आयोजन कर्ता पप्पू गांगुली, समाजसेवी जितेंद्र वत्स, धर्मेंद्र सिंह, जयपाल सिंह,एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स ने बताया कि यहां हर वर्ष क्रिसमस के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है । यहां खाने-पीने तरह-तरह के व्यंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का भी आयोजन होता रहा ।मगर इस बार भारी भीड़ को देखते हुए शांति पूर्ण तरीके से पर्व को मनाया गया। मगर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। लोग यहां आकर आपस में प्रेम और भाईचारा का संदेश स्थापित करने के साथ-साथ देश में अमन चैन शांति और तरक्की के लिए भगवान यीशु से प्रार्थना किए। प्रभु यीशु की प्रार्थना में शामिल होकर मोमबत्ती जलाने पहुंचे और उसके बाद चर्च के बाहर सजे दुकानों से खूब, अनेक रंग की व्यंजन की, खरीदारी की । और बच्चों के लिए एक से बढ़कर झूला भी लगाया गया। चारों तरफ मनोरंजन के अनेक साधन थे।इस मौके पर सांता की ड्रेस, केक से लेकर क्रिसमस ट्री की जय कर खरीदारी की गई। इसके अलावा सेंटा का मास्क, कपड़े और सेंटा की टोपी की भी लोगों ने खरीदारी की। मौके पर पास्टर रितेश, एनी टैक्सियां, सुजैन, मोना गांगुली, प्रियंका गांगुली,पप्पू गांगुली, पॉली गांगुली, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स,पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुनील , जयपाल सिंह, कौशल कुमार,नवीन कुमार, राकेश मेहता उर्फ पप्पू, मोहम्मद खुर्शीद,अमित मेहता, उर्फ राजा,टैस्बदार, विक्टर आयोजन को सफल बनाने में लग रहे।

0 Response to " खगौल में क्रिसमस की रही धूम: सुबह से ही चर्च में पहुंचे लोग, प्रभु यीशु के सामूहिक प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article