
ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने हाजीपुर में असहाय लोगों के बीच किया भोजन वितरण
*ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने हाजीपुर में असहाय लोगों के बीच किया भोजन वितरण*
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 23 जुलाई ::
हाजीपुर में रेलवे स्टेशन रोड में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के वैशाली जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में असहायों के बीच भोजन वितरण किया गया। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लगभग 157 असहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया है। यह वितरण संस्था के मुख्य कार्य में एक है।
क्योंकि असहाय लोगों को सहयोग के रूप में मदद करने से लोगों में सहयोग की भावना जागृत होता है और लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं।
उन्होंने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर संस्था निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संगीत, पौधा वितरण, पौधारोपण, पठन पाठन जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है और इस आयोजन से समाज के गरीब तबके तक के लोग लाभान्वित होते हैं
भोजन वितरण कार्यक्रम में वैशाली जिला अध्यक्ष के साथ अरविंद कुमार झा, राज किशोर कुमार सहित अन्य लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल थे।
---------
0 Response to "ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने हाजीपुर में असहाय लोगों के बीच किया भोजन वितरण"
एक टिप्पणी भेजें