-->

नेपाल और बिहार के बीच मजबूत पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देगा नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो - 2024

नेपाल और बिहार के बीच मजबूत पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देगा नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो - 2024


नेपाल और बिहार के बीच मजबूत पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देगा नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो - 2024

पटना : 14 एवं 15 जून, 2024 को काठमांडू में समिट इवेंट्स एंड मार्केट्स द्वारा नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से आयोजित होने वाले नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो - 2024 को लेकर किदवईपुरी स्थित होटल द रेड वेलवेट में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिट इवेंट्स एंड मार्केट्स के संस्थापक विष्णु पांडेय ने कहा कि नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो का लक्ष्य नेपाल में सबसे बड़ी अंतराष्ट्रीय बी टू बी और बी टू सी पर्यटन प्रदर्शनी बनना है, जो दो दिनों कि नेटवर्किंग के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पर्यटन व्ययसाइयों को एक साथ लाएगी, नए सहयोग को बढ़ावा देगी और स्थायी साझेदारी स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस एक्स[पो में 16 से अधिक देशों के प्रदर्शक शामिल होने जा रहे हैं।  साथ ही 250 से अधिक मेजबान खरीददार, 1000 से अधिक व्यापार आगंतुक और 120 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। इस एक्सपो में ट्रेवल एजेंसियों, होटल, एयरलाइन्स, टूर ऑपरेटर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शकों के साथ - साथ विभिन्न पर्यटन सम्बन्धी विषयों पर पैनल चर्चाएं शामिल हैं। वहीँ अपने सम्बोधन में नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो के इंटरनेशनल अफेयर डायरेक्टर एस के सिंह ने कहा कि बोधगया, राजगीर, नालंदा, सीतामढ़ी, गया विष्णुपद मंदिर, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आदि जैसे समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों के साथ बिहार नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो में वैश्विक दर्शकों के सामने अपने आकर्षण प्रदर्शित करेगा। बिहार में नेपाली पर्यटकों कीरूचि पारस्परिक पर्यटन विकास की संभावनाओं को रेखांकित करती है। नेपाल और बिहार के बीच मजबूत पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने में यह एक्सपो मददगार साबित होगी। प्रेस वार्ता में भारत पर्यटन, पटना के उमेश कुमार, गुजरात पर्यटन, पटना के सुमिताभ ध्रुव, बिहार पर्यटन के रविशंकर उपाध्याय, टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ़ बिहार एवं एसोसिएशन ऑफ़ बुद्धिस्ट टूर ऑपरेटर्स की तरफ से प्रकाश चंद्र, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, अजय सिंह, हरिमोहन सिंह, सुमन सुप्रीत, दीपक कुमार, अभिषेक तिवारी सहित बिहार के पर्यटन व्ययसायी मौजूद रहे।

0 Response to "नेपाल और बिहार के बीच मजबूत पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देगा नेपाल अंतराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो - 2024"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article