-->

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मद्देनज़र पावरग्रिड पटना ने पद-यात्रा  एवं  नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मद्देनज़र पावरग्रिड पटना ने पद-यात्रा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया


सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मद्देनज़र पावरग्रिड पटना ने पद-यात्रा  एवं  नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया

पावरग्रिड पूर्वी क्षेत्र-I,  पटना  द्वारा लोगों को  भ्रष्टाचार से उत्पन्न खतरे के बारे में जागरूक करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान एक पद-यात्रा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन मंगलवार को किया गया। पावरग्रिड पूर्वी क्षेत्र-I के क्षेत्रीय  मुख्यालय, शास्त्री नगर, पटना से एनर्जी पार्क, शास्त्री नगर, पटना तक  यात्रा  निकाली  गयी। उत्पल शर्मा, कार्यपालक निदेशक, पावरग्रिड, पूर्वी क्षेत्र -I  के नेतृत्व में  निकाले गये उक्त पद-यात्रा में सभी कर्मचारियों ने भाग लिया ।

भ्रष्टाचार उन्मूलण  के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता  फैलाने  हेतु एनर्जी पार्क, शास्त्री नगर, पटना में इस वर्ष की  सतर्कता जागरूकता सप्ताह थीम "भ्रष्टाचार  का विरोध करें , राष्ट्र  के प्रति समर्पित  रहें " पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

0 Response to "सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मद्देनज़र पावरग्रिड पटना ने पद-यात्रा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article